सासाराम, अप्रैल 25 -- सासाराम, हिन्दुस्तान संवाददाता। स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया के तत्वावधान में जडचेरला महबूबनगर तेलंगाना में 26 अप्रैल से एक मई तक आयोजित राष्ट्रीय विद्यालय खेल (क्रिकेट बालक अंडर -17) प्रतियोगिता में भाग लेने वाली बिहार के दल प्रबंधक के रुप में जिले के शारीरिक शिक्षक विनय कुमार का चयन किया गया है। विनय नोखा प्रखंड के गांधी स्मारक उच्च माध्यमिक प्लस टू विद्यालय में शारीरिक शिक्षक के पद पर पदस्थापित हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...