कन्नौज, जुलाई 9 -- तिर्वा, संवाददाता। राष्ट्रीय विद्यार्थी दिवस के अवसर पर गुरुवार को डॉ. भीमराव रामजी आंबेडकर राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय, तिर्वा में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की ओर से विद्यार्थी नेतृत्व की ध्येय यात्रा विषय पर संगोष्ठी आयोजित की गई। कार्यक्रम में विभिन्न विद्यालयों, महाविद्यालयों और राजकीय मेडिकल कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। वक्ताओं ने विद्यार्थियों से राष्ट्रनिर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने और नेतृत्व क्षमता विकसित करने का आह्वान किया। मुख्य वक्ता एवं थिंक इंडिया के अखिल भारतीय प्रमुख सुमित पाण्डेय ने कहा कि विद्यार्थी शक्ति ही राष्ट्र के उज्ज्वल भविष्य की आधारशिला है। उन्होंने युवाओं से केवल रोजगार तक सीमित न रहकर सामाजिक उत्तरदायित्व निभाने, नेतृत्व कौशल विकसित करने और राष्ट्रहित के कार्यों मे...