राष्ट्रीय विद्यार्थी दिवस पर जिले के 300 मेधावी छात्र-छात्राएं सम्मानित
पाकुड़, जुलाई 8 -- राष्ट्रीय विद्यार्थी दिवस के अवसर पर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद द्वारा प्रतिभा सम्मान समारोह सह नगर इकाई पुनर्गठन कार्यक्रम का आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। पूरे आयोजन में जीरो प्लास्टिक यूज और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया। परिषद ने प्रकृति की रक्षा का संकल्प दोहराते हुए मंच पर आसीन अतिथियों का स्वागत पारंपरिक बुके के स्थान पर जीवित, हरे-भरे पौधे भेंट कर किया। साथ ही कार्यक्रम स्थल पर एबीवीपी द्वारा चलाए जा रहे रक्तदान आंदोलन और स्टूडेंट्स फॉर सेवा शिविरों की प्रदर्शनी लगाई गई। कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन मुख्य अतिथि जिला परिषद सदस्य पिंकी मंडल, योगाचार्य संजय शुक्ला, विभाग संयोजक संजय दत्त, जिला संयोजक सन्नी तिवारी तथा प्रदेश सह मंत्री बमभोला उपाध्याय ने संयुक्त रूप से मां सरस्वती एवं स्वामी विवेकानंद के तैलचित्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.