आरा, जुलाई 9 -- बिहिया। निज संवाददाता नगर के डाकबंगला चौक के समीप गुरुवार को प्रतियोगिता शिक्षण संस्थान आवासीय विद्यालय में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद बिहिया की नगर इकाई ने राष्ट्रीय विद्यार्थी दिवस मनाया गया। उद्घाटन विद्यालय के प्रबंध निदेशक राजेश मिश्रा और शिक्षक विवेक कुमार शर्मा ने मां सरस्वती और स्वामी विवेकानंद के चित्र पर माल्यार्पण कर किया। राजेश मिश्रा ने बताया कि आज ही के दिन 1949 में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद का गठन किया गया था। समकालीन स्वतंत्रता सेनानियों और समाजसेवियों ने आजाद देश में तत्कालीन शिक्षा व्यवस्था की अराजकता और छात्रों को एक सूत्र में बांधकर उनमें ज्ञान, शील और एकता स्थापित करने के लिए यह संगठन स्थापित किया गया। यह भी पढ़ें- एबीवीपी का मनाया गया स्थापना दिवस आज विश्व का सबसे बड़ा छात्र संगठन है, जो देश के व...