सीवान, अक्टूबर 15 -- एस्टिक-2026 सम्मेलन में डॉ. बसंत नारायण सिंह का चयन सीवान, हिन्दुस्तान संवाददाता। जिले के गोरेयाकोठी प्रखंड के हेतिमपुर गांव के डॉ. बसंत नारायण सिंह का चयन राष्ट्रीय स्तर के विज्ञान, प्रौद्योगिकी व नवाचार सम्मेलन एस्टिक-2026 के लिए हुआ है। सम्मेलन का उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे। 27 से 29 अक्टूबर तक नई दिल्ली के भारत मंडपम में सम्मेलन का आयोजन किया गया है। डॉ. बसंत नारायण सिंह वर्तमान में राजस्थान के सीकर स्थित पंडित दीनदयाल उपाध्याय शेखावाटी विश्वविद्यालय के स्नातकोत्तर वनस्पति विज्ञान विभाग में सहायक प्राध्यापक के पद पर कार्यरत हैं। बहरहाल, राष्ट्रीय सम्मेलन में देश-विदेश के वैज्ञानिक, शिक्षाविद, शोधकर्ता, तकनीकी विशेषज्ञ व नवाचार से जुड़े लोग शामिल होंगे। सम्मेलन में विज्ञान व तकनीक के क्षेत्र में हो रह...