अलीगढ़, फरवरी 13 -- राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर संगोष्ठी होगी आयोजित अलीगढ़। 12 फरवरीः अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय का भौतिकी विभाग 17 फरवरी को विभागीय कॉन्फ्रेंस हॉल में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस मनाएगा। इस अवसर पर विभिन्न अकादमिक कार्यक्रम और व्याख्यान आयोजित किए जाएंगे। कुलपति प्रो. नइमा खातून मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगी, जबकि हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति प्रो. एस. के. सिंह विशिष्ट अतिथि होंगे। चेन्नई स्थित इंस्टीट्यूट ऑफ मैथमेटिकल साइंसेज की प्रो. डी. इंदुमति विशिष्ट वक्ता के रूप में भाग लेंगी। थायरॉयड सीएमई में शिक्षकों ने प्रस्तुत किया शोध अलीगढ़। जेएनएमसी फिजियोलॉजी विभाग के एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. अनवर हसन सिद्दीकी और असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. अहमद फराज ने नई दिल्ली स्थित मौलाना आजाद मेडिकल कॉलेज में आयोजित...