लातेहार, फरवरी 28 -- लातेहार संवाददाता। राष्ट्रीय विज्ञान दिवस के अवसर पर सीएम स्कूल ऑफ़ एक्सीलेंस में शनिवार को विज्ञान प्रदर्शनी सहित विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में एरिया ऑफिसर ऋषिकेश झा उपस्थित रहे। उन्होंने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया । अपने संबोधन में मुख्य अतिथि ने कहा कि विज्ञान केवल पुस्तकों तक सीमित विषय नहीं है, बल्कि यह हमारे दैनिक जीवन का अभिन्न हिस्सा है। कार्यक्रम के दौरान चार प्रमुख प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जिनमें विज्ञान प्रदर्शनी, वाद-विवाद, भाषण एवं चित्रकला प्रतियोगिता शामिल थी। विज्ञान प्रदर्शनी में विद्यार्थियों ने मॉडल एवं चार्ट के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण, सौर ऊर्जा, जल संरक्षण, रोबोटिक्स तथा आधुनिक तकनीक से जुड़े आकर्षक प्रोजेक्ट प्रस्तुत किए। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.