श्रावस्ती, फरवरी 28 -- श्रावस्ती, संवाददाता। द हंस फाउंडेशन की ओर से शनिवार को राष्ट्रीय विज्ञान दिवस मनाया गया। इस दौरान स्कूली बच्चों की ओर से विज्ञान आधारित माडलों की प्रदर्शनी का आयोजन हुआ। जिसमें माडल प्रस्तुत करने वाले विजेता छात्रों को सम्मानित किया गया। विद्यार्थियों में वैज्ञानिक सोच, तार्किक दृष्टिकोण व नवाचार की भावना को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर जिला पंचायत रिसोर्स सेंटर भिनगा में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी व माध्यमिक शिक्षा विभाग के प्रतिनिधियों की उपस्थिति में आयोजित की गई। जिसका शुभारंभ अतिथियों की ओर से दीप प्रज्वलन के साथ किया गया। स्कूली छात्र छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर लोगों का मन मोह लिया। वहीं बच्चों की ओर से विज्ञान आधारित मॉडलों ...