जहानाबाद, फरवरी 28 -- जहानाबाद, नगर संवाददाता। अपर समाहर्ता, विभागीय जांच विनय कुमार सिंह की उपस्थित में राजकीय अभियंत्रण महाविद्यालय में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस के अवसर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्रों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के दौरान सर सीवी रमन टैलेंट सर्च टेस्ट इन साइंस में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले कक्षा 6 से 12 तक के छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। जिला स्तर पर तृतीय स्थान प्राप्त छात्र को 800, चतुर्थ को 700 और पंचम स्थान प्राप्त छात्र को 600 की प्रोत्साहन राशि प्रदान की गई। जिले में प्रथम एवं द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले मेधावी विद्यार्थियों को पटना में आयोजित होने वाले विशेष समारोह में सम्मानित किया जाएगा। मुख्य अतिथि अपर समाहर्ता तथा राजकीय अभियंत्रण महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. द्वारका दास नी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.