बेगुसराय, फरवरी 28 -- बेगूसराय, हमारे प्रतिनिधि। राष्ट्रीय विज्ञान दिवस के अवसर पर राष्ट्रकवि रामधारी सिंह दिनकर अभियंत्रण महाविद्यालय बेगूसराय में शनिवार को सर सीवी रमण टैलेंट सर्च टेस्ट इन साइंस में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। यह प्रतियोगिता 29, 30 नवंबर एवं 1 दिसंबर को आयोजित की गई थी। इसमें कक्षा 6 से 12 तक के विद्यार्थियों ने भाग लिया था। जिला स्तर पर तृतीय से दशम स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को समारोह में पुरस्कृत किया गया। प्रथम एवं द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को राजकीय पॉलिटेक्निक पटना में आयोजित विशेष समारोह में सम्मानित किया जाएगा। कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन एवं सीवी रमन के चित्र पर पुष्प अर्पित कर किया गया। अतिथियों के द्वारा प्रतिभागियों सर्ट...