लखीसराय, मार्च 1 -- लखीसराय, हिन्दुस्तान संवाददाता। राष्ट्रीय विज्ञान दिवस के अवसर पर शनिवार को विद्या भवन बालिका विद्यापीठ के गीता मंदिर प्रांगण में भव्य विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन विद्यालय की प्राचार्या कविता सिंह के निर्देशन में किया गया, जिसमें बाल भवन के बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर अपनी वैज्ञानिक प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रदर्शनी में कक्षा तृतीय, चतुर्थ एवं पंचम के विद्यार्थियों ने विभिन्न विषयों पर आकर्षक मॉडल प्रस्तुत किए। बच्चों ने सौर मंडल के ग्रहों की संरचना, फलों से मिलने वाले पोषक तत्व, पवन ऊर्जा एवं सौर ऊर्जा के उपयोग, पृथ्वी की विभिन्न परतों, जल एवं वायु प्रदूषण, तथा धरती की हरियाली से जुड़े विषयों को मॉडल के माध्यम से समझाया। विद्यार्थियों ने न केवल इन विषयों का प्रदर्शन किया, बल्कि उनके म...