सीतापुर, फरवरी 28 -- गोंदलामऊ, संवाददाता। बरताल स्थित सारांश एकेडमी में शनिवार को राष्ट्रीय विज्ञान दिवस का आयोजन हुआ। इस दौरान बच्चों ने वैक्यूम क्लीनर, रॉकेट, रोबोट, पेरिस्कोप चंद्रयान ए-3, तंत्रिका तंत्र, प्रकाश का परावर्तन, सूक्ष्मदर्शी, प्रकाश संश्लेषण आदि एक सये बढ़कर एक मॉडल की प्रस्तुति दी। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि गन्ना समिति रामगढ़ के चेयरमैन रामगोपाल अवस्थी रहे। उन्होंने बच्चों द्वारा बनाए गए मॉडल की सराहना कर उनका उत्साहवर्धन किया। साथ ही उन्होंने मुख्य अतिथि ने इस दौरान विद्यालय तक आने वाले मार्ग के नव निर्माण की घोषणा की। विज्ञान प्रदर्शनी में प्रथम पुरस्कार रोबोट का मॉडल बनाने वाले दिव्यांश, आनंद, स्वप्निल, हिमांशु और आर्यन को मिला। वहीं, द्वितीय पुरस्कार पेरिस्कोप के लिए अंशुमान वैक्यूम क्लीनर के लिए राहुल को मिला। व...