पलामू, फरवरी 28 -- मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। अनुसूचित जाति, जन जाति छात्र संघर्ष मोर्चा के जिला कार्यालय में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता मोर्चा अध्यक्ष उदय राम व संचालन संजय कुमार ने किया। मोर्चा अध्यक्ष ने कहा कि आज का युग विज्ञान का युग है। आज हर क्षेत्र में विज्ञान की उपयोगिता है। आज का मनुष्य चांद पर पहुंच गया है। रेडियों, घड़ी, टीवी, कम्प्यूटर, मोबाईल, जहाज यह सब विज्ञान का ही देन है। हर क्षेत्र में विज्ञान महत्वपूर्ण है। भारत में 28 फरवरी 1986 से राष्ट्रीय विज्ञान दिवस मनाई जाती है। विज्ञान के प्रति आकर्षित करना विज्ञान के क्षेत्र में नए प्रयोगों के लिए प्रेरित करना वैज्ञानिक उपलब्धियों के प्रति सजग करना इसका मुख्य उदेश्य है। इस अवसर पर अरविंद कुमार, सुनील कुमार, राजू राम, अनील राम, प्रेम क...