आगरा, फरवरी 26 -- जिला विज्ञान क्लब की ओर से विज्ञान लोकप्रियकरण संचार कार्यक्रम के अंतर्गत राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर वैज्ञानिक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन पीएम श्री राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, शाहगंज में 28 फरवरी को किया जाएगा। जिला विज्ञान क्लब आगरा के जिला समन्वयक डॉ. निखिल जैन ने बताया कि इस वैज्ञानिक जागरूकता कार्यक्रम का मुख्य विषय राष्ट्रीय विज्ञान दिवस है और इस वर्ष इसकी थीम है 'विज्ञान में महिलाएं: विकसित भारत को गति देने वाली। कार्यक्रम में विज्ञान विषय पर व्याख्यान कार्यक्रम, विज्ञान मॉडल प्रदर्शनी, पोस्टर प्रतियोगिता एवं विज्ञान शपथ का आयोजन किया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...