कुशीनगर, फरवरी 28 -- कुशीनगर। डीआईओएस श्रवण कुमार गुप्ता ने बताया कि राष्ट्रीय विज्ञान दिवस के अवसर पर जनपद में शनिवार को विज्ञान लोकप्रियकरण एवं संचार कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इसका उद्देश्य विद्यार्थियों एवं आमजन में विज्ञान के प्रति रुचि जागृत करना, वैज्ञानिक दृष्टिकोण विकसित करना तथा विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी के बेहतर उपयोग के प्रति जागरूकता बढ़ाना है। बताया कि इस दिन महान वैज्ञानिक सीवी रमन ने रमन प्रभाव की खोज की थी, जिसके लिए उन्हें नोबेल पुरस्कार से सम्मानित किया गया था। जनपद स्तरीय मुख्य कार्यक्रम प्रातः 10 बजे से राजकीय कन्या इंटर कॉलेज पडरौना में आयोजित है। इसमें विज्ञान प्रदर्शनी, व्याख्यान, सेमिनार एवं विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित है। प्रौद्योगिकी का अत्यधिक उपयोग: वरदान या अभिशाप विषय पर वाद-विवाद प्रतियोगिता, वैज्ञानिक ...