राष्ट्रीय वाद-विवाद प्रतियोगिता में हिमानी शर्मा ने हासिल किया तीसरा स्थान
फरीदाबाद, सितम्बर 27 -- फरीदाबाद, अभिषेक शर्मा। महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय (एमडीयू), रोहतक के विधि विभाग की ओर से आयोजित राष्ट्रीय वाद-विवाद प्रतियोगिता में फरीदाबाद की हिमानी शर्मा ने तृतीय स्थान हासिल किया है। एमडीयू की एलएलबी छात्रा हिमानी ने अपनी प्रभावशाली भाषण शैली और विषय की गहरी समझ से निर्णायकों और दर्शकों को प्रभावित किया। प्रतियोगिता में देशभर के विभिन्न विधि संस्थानों से एलएलबी और एलएलएम के छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया। इसमें प्रतिभागियों को समसामयिक कानूनी मुद्दों पर अपने विचार प्रस्तुत करने का अवसर मिला। प्रतियोगिता के लिए 'भारत में पर्यावरण न्याय' और 'कानूनी प्रैक्टिस में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) का इस्तेमाल' जैसे विषय रखे गए थे। यह भी पढ़ें- प्रबुद्ध व्यास राष्ट्रीय सीए वाद-विवाद प्रतियोगिता में उपविजेता हिमानी शर्मा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.