कटिहार, अप्रैल 22 -- कटिहार निज संवाददाता संसद भवन में परिसीमन सुधार एवं महिला आरक्षण के विरोध में मतदान के खिलाफ राष्ट्रीय लोक मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा के आह्वान पर धिक्कार मार्च का आयोजन जिला संयोजक उमाकांत आनंद के नेतृत्व में किया गया। नगर भवन से शहीद चौक तक निकाले गए आक्रोश मार्च में महागठबंधन विरोधी नारे लगाए गए। वक्ताओं ने कहा कि महागठबंधन नहीं चाहता कि आम महिला की भागीदारी संसद या विधानसभा में हो। इसीलिए महिला आरक्षण बिल का विरोध किया। महिला जिला अध्यक्ष पुतुल देवी, युवा नेता अंकित सिंह ,प्रदेश उपाध्यक्ष अरुण कुमार सिंह, पिंकू कुमार ,दयानंद कुशवाह, सुबोध कुशवाहा, शंकर गुप्ता आदि उपस्थित थे। यह भी पढ़ें- महिला विरोधी महागठबंधन के खिलाफ सड़क पर उतरे लोक मोर्चा के कार्यकर्ता यह भी पढ़ें- महागठबंधन के खिलाफ रालोमो का ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.