गया, अगस्त 23 -- राष्ट्रीय लोक मोर्चा ने संगठन को मजबूत करने के उद्देश्य से जितेंद्र कुमार को फतेहपुर प्रखंड अध्यक्ष बनाया है। रविवार को आयोजित कार्यक्रम में कार्यकारी अध्यक्ष जितेंद्र पासवान ने उन्हें पार्टी की सदस्यता दिलाई। प्रदेश उपाध्यक्ष प्रो. गोपाल शरण दांगी की मौजूदगी में जितेंद्र कुमार को प्रखंड अध्यक्ष का चयन पत्र सौंपा गया। कार्यकारी अध्यक्ष ने कहा कि पार्टी के प्रति समर्पण और बेहतर कार्यों को देखते हुए उन्हें जिम्मेदारी दी गई है। जितेंद्र कुमार ने वरिष्ठ नेताओं के प्रति आभार जताते हुए संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने और कार्यकर्ताओं को साथ लेकर चलने का भरोसा दिलाया। मौके पर डॉ. कैलाश वर्मा समेत अन्य मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...