गया, मई 24 -- राष्ट्रीय लोक मोर्चा के प्रखंड अध्यक्ष पद पर मस्तलीपुर गांव निवासी जितेंद्र कुमार को सर्वसम्मति से निर्विरोध चुना गया। मस्तलीपुर स्थित एक स्कूल में आयोजित बैठक के दौरान चुनाव संपन्न हुआ। नव निर्वाचित अध्यक्ष ने कहा कि पार्टी संगठन को मजबूत करने और नए सदस्यों को जोड़ने के लिए सक्रिय रूप से कार्य किया जाएगा। चुनाव प्रक्रिया जिला संयोजक डॉ. राजीव प्रकाश, प्रखंड निर्वाचन पदाधिकारी गोपाल प्रसाद दांगी और प्रवेक्षक अशोक राम की देखरेख में हुई। मौके पर पूर्व जिला उपाध्यक्ष रवि किरण मेहता, रवि मेहता, दीपक कुमार समेत कई कार्यकर्ता मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- गुड्डू कुशवाहा रालोमो के प्रखंड अध्यक्ष निर्विरोध निर्वाचित यह भी पढ़ें- मनोज ढाका व सुनील घोड़ासहन के बने प्रखंड अध्यक्ष

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्...