पटना, मई 26 -- राष्ट्रीय लोक मोर्चा के जिलाध्यक्षों का चुनाव मंगलवार को शुरू हो गया है, जो दो जून तक चलेगा। पहले दिन मंगलवार को रोहतास, लखीसराय और जमुई में चुनाव हुए। पार्टी से मिली जानकारी के अनुसार 27 मई को पश्चिमी चंपारण, सीतामढ़ी, दरभंगा, समस्तीपुर, शेखपुरा, मधेपुरा, सुपौल और नालंदा, 28 को भागलपुर, 29 को शिवहर, सीवान, सारण, मुंगेर, 30 को मुजफ्फरपुर, गोपालगंज, बांका, सहरसा, भोजपुर, अरवल, जहानाबाद, नवादा, गयाजी, 31 मई को बेगूसराय, पूर्णिया, अररिया, बक्सर, औरंगाबाद और पटना, एक जून को कटिहार, नवगछिया, कैमूर तथा दो जून को बगहा, वैशाली, मधुबनी, खगड़िया और किशनगंज में जिला अध्यक्ष का चुनाव होगा। रालोमो के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेन्द्र कुशवाहा के निर्देशानुसार सभी जिलों में निर्धारित कार्यक्रम के तहत पारदर्शी और निष्पक्ष तरीके से चुनाव प्रक्रिया...