आरा, मार्च 10 -- -प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश की ओर से किया गया है 17 बेंच का गठन आरा, निज प्रतिनिधि। व्यवहार न्यायालय आरा में आगामी 14 मार्च को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत की तैयारी जोरों पर चल रही है। जिला विधिक सेवा प्राधिकार भोजपुर के सचिव गौतम कुमार ने बताया कि इस बार राष्ट्रीय लोक अदालत में अधिक से अधिक मुकदमों के निष्पादन का लक्ष्य रखा गया है। इसके अलावा बैंक ऋण मामलों के निष्पादन को बढ़ाने पर भी जोर दिया जा रहा है। सचिव ने बताया कि राष्ट्रीय लोक अदालत की सफलता के लिए सारी तैयारियां पूरी की जा चुकी हैं। इस संबंध में कुल 17 बेंच का गठन प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश भोजपुर, आरा की ओर से किया गया है। इसमें सभी तरह के सुलहनीय वादों जैसे सुलहनीय अपराधिक मामले, दुर्घटना बीमा दावा, पारिवारिक वाद, श्रम वाद, भू-अधिग्रहण, राजस्व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.