बेगुसराय, मार्च 6 -- बेगूसराय, हमारे प्रतिनिधि। जिला विधिक सेवा प्राधिकार बेगूसराय की ओर से राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन 14 मार्च को किया जाएगा। यह राष्ट्रीय लोक अदालत व्यवहार न्यायालय बेगूसराय के साथ-साथ अनुमंडलीय न्यायालय बलिया, बखरी, मंझौल, तेघड़ा तथा रेलवे न्यायालय बरौनी में एक साथ आयोजित की जाएगी। वहां विभिन्न प्रकार के मामलों का आपसी सुलह एवं समझौते के आधार पर त्वरित निपटारा किया जाएगा। इस लोक अदालत में विभिन्न श्रेणियों के लंबित एवं प्री-लिटिगेशन (वाद-पूर्व) मामलों का समाधान किया जाएगा। इनमें मुख्य रूप से सुलहनीय आपराधिक मामले, बैंक ऋण वसूली से जुड़े विवाद, बिजली एवं पानी के बिल संबंधी मामले, पारिवारिक विवाद, श्रम विवाद, भूमि अधिग्रहण से संबंधित मामले, मोटर दुर्घटना दावा के मामले, राजस्व से जुड़े वाद तथा माप-तौल एवं वन अधिनियम से स...