गोंडा, मार्च 7 -- गोण्डा। उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण व जिला जज दुर्ग नरायन सिंह के निर्देश पर 14 मार्च को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत की तैयारी बैठक शनिवार को हुई। नोडल अधिकारी एडीजे नम्रता अग्रवाल ने सभी अधिकारियों को राष्ट्रीय लोक अदालत के बारे में लोगों को व्यापक स्तर पर जागरूक करने को कहा। सिविल जज सीनियर डिवीजन एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की प्रभारी सचिव अपेक्षा सिंह ने सभी विभागाध्यक्षों को अधिक से अधिक वाद निस्तारण कराने के लिए कहा। बैठक में एडीएम आलोक कुमार, सीएमओ डॉ. संतलाल पटेल, एसडीएम मनकापुर अवनीश त्रिपाठी, एसडीएम करनैलगंज नेहा मिश्रा, बीएसए अमित कुमार सिंह सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...