खगडि़या, सितम्बर 2 -- खगड़िया। विधि संवाददाता राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली एवं बिहार राज्य विधिक सेवा प्राधिकार, पटना के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकार खगड़िया द्वारा आगामी 12 सितंबर को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन सिविल कोर्ट खगड़िया एवं अनुमंडलीय सिविल कोर्ट गोगरी में किया जाएगा। उक्त बातें की जानकारी देते हुए जिला विधिक सेवा प्राधिकार खगड़िया के सचिव चंदन कुमार द्वारा बताया गया कि आगामी 12 सितंबर को आयोजित होने वाले राष्ट्रीय लोक अदालत की तैयारियों का जायजा लेने प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार खगड़िया राजेश कुमार बच्चन के निर्देश पर सभी विभागों के पदाधिकारीगण, बैंक के संयोजकगण एवं न्यायिक पदाधिकारीगण की लगातार बैठकें आयोजित की जा रही है। इसी क्रम में मंगलवार को जिला विधिक सेवा प्राधिक...