लखीसराय, अप्रैल 9 -- लखीसराय, एक प्रतिनिधि। आगामी 09 मई 2026 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत की सफलता को लेकर जिला विधिक सेवा प्राधिकार, लखीसराय समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक बुधवार को आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश अजय कुमार शर्मा ने की। इस दौरान प्रभारी जिला पदाधिकारी नीरज कुमार, पुलिस अधीक्षक के प्रतिनिधि, जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव सुबोध कुमार, जिला विधिज्ञ संघ के अध्यक्ष निवास सिंह, जिला सरकारी वकील बबीता कुमारी, जिला लोक अभियोजक प्रेमचन्द्र कुमार, सामाजिक कार्यकर्ता एवं अधिवक्ता राजीव कुमार सहित कई गणमान्य उपस्थित रहे। बैठक में राष्ट्रीय लोक अदालत को सफल बनाने के लिए व्यापक रणनीति पर चर्चा की गई। अधिकारियों ने निर्देश दिया कि लोक अदालत से संबंधित अधिक से अधिक मामलों की पहचान कर उनका त्वरि...