मुंगेर, मई 1 -- मुंगेर, निज प्रतिनिधि। 09 मई 2026 को आयोजित होने वाले राष्ट्रीय लोक अदालत की सफलता के लिए गुरुवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकार, मुंगेर की ओर से जागरूकता रथ को रवाना किया गया। यह भी पढ़ें- राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार-प्रसार वाहनों को हरी झण्डी दिखा किया रवाना जागरूकता रथ का शुभारंभ जिला एवं सत्र न्यायाधीश-सह-अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकार, मुंगेर आलोक गुप्ता ने हरी झंडी दिखाकर रथ को रवाना किया। यह जागरूकता रथ शहरी क्षेत्रों के साथ-साथ सुदूर ग्रामीण क्षेत्रों में जाकर लोगों को राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रति जागरूक करेगा। रथ के माध्यम से आम जनमानस को बताया जाएगा कि लोक अदालत में अधिक से अधिक वादों का सुलह के आधार पर निष्पादन किया जाता है। लोक अदालत द्वारा पारित अवार्ड को सिविल कोर्ट की डिग्री की तरह कानूनी मान्यता प्राप्त...