लखनऊ, दिसम्बर 9 -- लखनऊ, विशेष संवाददाता मुख्य सचिव एसपी गोयल ने 13 दिसंबर को सभी जिलों में आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत की तैयारियों को लेकर मंगलवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग कर अधिकारियों को निर्देश दिए। मुख्य सचिव ने इसे सफल बनाने के लिए लटके हुए मामलों को इसमें लेजाकर आम लोगों को राहत देने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि इसकी जानकारी अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाई जाए। लोक अदालत से एक दिन पूर्व तहसील प्रशासन के माध्यम से व्यापक जन-जागरूकता अभियान चलाया जाए। वर्ष 2025 में राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण (नालसा), नई दिल्ली के निर्देश पर अब तक प्रदेश में तीन राष्ट्रीय लोक अदालतों का आयोजन हो चुका है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...