खगडि़या, अप्रैल 23 -- खगड़िया। विधि संवाददाता राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण, नई दिल्ली एवं बिहार राज्य विधिक सेवा प्राधिकार, पटना के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकार खगड़िया द्वारा आगामी नौ मई को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन सिविल कोर्ट खगड़िया एवं अनुमंडलीय सिविल कोर्ट गोगरी में किया जाएगा। जिला विधिक सेवा प्राधिकार खगड़िया के सचिव चंदन कुमार ने बुधवार को बताया गया कि आगामी नौ मई को आयोजित होने वाले राष्ट्रीय लोक अदालत की तैयारियों का जायजा लेने के लिए प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार खगड़िया श्री राजेश कुमार बच्चन के निर्देश पर सभी विभागों के पदाधिकारीगण, बैंक के संयोजकगण एवं न्यायिक पदाधिकारीगण की लगातार बैठकें आयोजित की जा रही हैं। यह भी पढ़ें- अधिक से अधिक वादों को समझौते के आधार पर निष्पादन पर ज...