मिर्जापुर, मार्च 15 -- मिर्जापुर, संवाददाता। विधिक सेवा प्राधिकरण की तरफ से शनिवार को दीवानी न्यायालय परिसर में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया। जनपद न्यायाधीश व जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष अरविंद कुमार मिश्रा, नोडल अधिकारी संतोष कुमार गौतम तथा पूर्णकालिक सचिव पल्लवी सिंह ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्ज्वलन कर उद्घाटन किया। लोक अदालत में 81,504 मुकदमों का निस्तारण किया गया। विभिन्न न्यायालयों में निस्तारित मामलों में 9.49 लाख रुपये का जुर्माना वसूला गया, जबकि मृतकों व घायलों के परिजनों को 6.62 करोड़ रुपये का प्रतिकर प्रदान किया गया। मोटर दुर्घटना प्रतिकर अधिकरण के पीठासीन अधिकारी सत्य प्रकाश ने 66 मामलों का निस्तारण कर करीब 5.84 करोड़ रुपये का प्रतिकर दिलाया। परिवार न्यायालय के प्रधान न्यायाधीश संजय कुमार...