रांची, मार्च 14 -- खूंटी, संवाददाता। नालसा नई दिल्ली और झालसा रांची के निर्देश पर शनिवार को व्यवहार न्यायालय परिसर खूंटी में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का संचालन प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश-सह-डालसा अध्यक्ष रसिकेश कुमार के मार्गदर्शन में किया गया। इस अवसर पर आम नागरिकों के लिए चिकित्सा शिविर भी लगाया गया। राष्ट्रीय लोक अदालत के सफल संचालन के लिए कुल 11 बेंच का गठन किया गया, इन बेंचों के माध्यम से न्यायालय में लंबित मामलों तथा प्री-लिटिगेशन से जुड़े मामलों का सौहार्दपूर्ण वातावरण में निस्तारण किया गया। लोक अदालत में दीवानी व फौजदारी न्यायालय के सुलहनीय मामले, बैंक ऋण विवाद, मोटरयान दुर्घटना दावा, नगर पंचायत, परिवहन विभाग, वन विभाग एवं उत्पाद विभाग से संबंधित मामले, एनआई एक्ट तथा बिजली से जुड़े मामलों सहित अन्य प्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.