मधुबनी, दिसम्बर 13 -- झंझारपुर,निज प्रतिनिधि। राष्ट्रीय लोक अदालत में शनिवार को कुल तीन बेंच में 498 मामले का डिस्पोजल किया गया। जिसमें 01 करोड़ 45 लाख 9,761 रुपए की वसूली हुई। कुल 6027 लोगों को विभिन्न मामलों में नोटिस भेजी गई थी। लोक अदालत सूत्र से मिली जानकारी के अनुसार विभिन्न बैंकों से 3299 लोगों को नोटिस भेजा गया था। जिसमें 256 मामले निष्पादित हुए। 01करोड़ 5 लाख 1761 रुपए पर समझौता हुआ। तत्काल 72 लाख की रिकवरी हुई। विभिन्न कोर्ट के क्रिमिनल मामलों में 2265 लोगों को समझौता के आधार पर सुलह के लिए नोटिस भेजी गई थी। 236 मामलों का डिस्पोजल हुआ। 03 लाख 99 हजार की जुर्माना राशि की गई। इसी प्रकार बीएसएनल ने 463 लोगों को नोटिस भेजी थी। 6 मामलों का डिस्पोजल हुआ, जिसमें 9000 की वसूली की गई। सभी मामलों का डिस्पोजल के लिए कुल तीन बेंच लगाए गए थे। ...