घाटशिला, मई 10 -- घाटशिला,संवाददाता। घाटशिला व्यवहार न्यायालय परिसर में शनिवार को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया। इसमें कुल 293 मामले का निष्पादन करते 25 लाख, 76 हजार, 606 रुपये का राजस्व संग्रह किया गया। राष्ट्रीय लोक अदालत का उद्घाटन एडीजे सचिंद्र बिरुवा, एसीजेएम मनोज कुमार, जुडिशल मजिस्ट्रेट कंचन टोप्पो, एसडीओ सुनील चंद्र, बार एसोसिएशन घाटशिला के अध्यक्ष राकेश शर्मा ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। राष्ट्रीय लोक अदालत में बैंक से संबंधित 260 मामले का निष्पादन किया गया। आपसी समझौते के तहत लगभग 21 लाख से अधिक का राजस्व संग्रह किया गया। इसके अलावा बिजली विभाग और भारत दूरसंचार निगम के कई मामले निष्पादित किए गए। यह भी पढ़ें- राष्ट्रीय लोक अदालत में 2709 मामलों का निष्पादन, साढ़े चार करोड़ से अधिक की वसूली यह भी पढ़ें- लोक अदालत में 3480 म...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.