मुंगेर, सितम्बर 13 -- मुंगेर, एक संवाददाता। मुंगेर न्यायालय परिसर में शनिवार को आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत में कुल 2702 मामलों की सुनवाई हुई, जिनमें से आपसी सुलह-समझौते के आधार पर 1829 मामलों का निष्पादन किया गया। इनमें 766 लंबित न्यायिक एवं 1063 विवाद-पूर्व मामले शामिल हैं। इन सभी निष्पादित मामलों में पक्षकारों के बीच कुल 8 करोड़ 47 लाख 31 हजार 184 रुपये का समझौता कराया गया। राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकार, नई दिल्ली के निर्देश एवं बिहार राज्य विधिक सेवा प्राधिकार, पटना के आदेश पर जिला विधिक सेवा प्राधिकार, मुंगेर के तत्वावधान में शनिवार को पूर्वाह्न 10:30 बजे से राष्ट्रीय लोक अदालत आयोजित की गई। इसका उद्घाटन एवं अध्यक्षता प्रभारी प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश-सह-अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकार राकेश कुमार सिंह ने की। जबकि, संचालन प्र...