पिथौरागढ़, मई 9 -- संतोष, पिथौरागढ़। जनपद में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन हुआ। जिसमें विभिन्न प्रकार के 205 मामलों को सुलह-समझौते के आधार पर निस्तारण किया गया। शनिवार को जिला न्यायालय में मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट सुमन व एडवोकेट भावना जोशी की बैंच में 54 मामलों का निस्तारण किया। जिसमें दो मामले आपराधिक शमनीय ,चार मामले 138 एनआई एक्ट, 48 मामले एमवी एक्ट के शामिल रहे। सिविल जज सीनियर डिवीजन रमेश चंद्र व एडवोकेट निशांत पुनेडा की बैंच में 46 मामलों का निस्तारण हुआ। सिविल जज जूनियर डिवीजन शिव सिंह व एडवोकेट विनोद मतवाल की बैंच में 17 मामलों का निस्तारण हुआ। इधर डीडीहाट में सिविल जज जूनियर डिवीजन गुलिस्तां अंजुम व एडवोकेट कुंदन सिंह बिष्ट की अदालत में 69 मामलों का निस्तारण हुआ। यह भी पढ़ें- राष्ट्रीय लोक अदालत में 908 मामलों का निस्तारण गंगोलीह...