सिद्धार्थ, मार्च 15 -- सिद्धार्थनगर, वरिष्ठ संवाददाता। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष जिला जज अजय कुमार श्रीवास्तव की अध्यक्षता में शनिवार को सिविल कोर्ट व बाह्य स्थित न्यायालय बांसी, डुमरियागंज, ग्राम न्यायालय इटवा एवं जिला कारागार, सभी राजस्व, चकबंदी न्यायालयों व बैंकों में सुबह 10 बजे से राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया। इसमें 242173 मुकदमों का निस्तारण किया गया। साथ ही अर्थदंड व सेटलमेंट धनराशि के रूप में 142713679 रुपये वसूले एवं दिलाए गए।जिला एवं सत्र न्यायाधीश अजय कुमार श्रीवास्तव ने फौजदारी के चार व आर्बिट्रेशन के दो वादों को निस्तारित कर समझौता राशि के रूप में 12 हजार रुपये दिलवाया। प्रधान न्यायाधीश परिवार न्यायालय अखिलेश कुमार पाण्डेय ने पारिवारिक मामलों के 41 वाद निस्तारित किए और समझौता राशि के रूप में 32.70 लाख रुपय...