नवादा, सितम्बर 13 -- व्यवहार न्यायालय परिसर में शनिवार को आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत में कुल 1976 मामलों का आपसी सुलह-समझौते के आधार पर निपटारा किया गया। इसके लिए व्यवहार न्यायालय में कुल 17 बेंच गठित किए गए थे। यह भी पढ़ें- Purnia News: राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजनआयोजन की शुरुआत इससे पहले लोक अदालत का शुभारंभ जिला विधिक सेवा प्राधिकार के प्रभारी अध्यक्ष सह जिला जज उपेंद्र कुमार, प्रधान न्यायाधीश परिवार न्यायालय गिरधारी उपाध्याय, पुलिस उपाधीक्षक मो. शहनवाज अख्तर, जिला परिवहन पदाधिकारी रंजीत कुमार एवं प्राधिकार के सचिव अरविंद कुमार ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया। मंच संचालन न्यायिक पदाधिकारी आकांक्षा आनंद ने किया। इस अवसर पर प्रभारी जिला जज उपेंद्र कुमार ने कहा कि लोक अदालत के माध्यम से लोगों को सस्ता, सहज और सुलभ न्याय मिलता ह...