औरैया, मई 14 -- अछल्दा, संवाददाता। राष्ट्रीय लोक अदालत में पुलिस की प्रभावी पैरवी के चलते विभिन्न मामलों का निस्तारण करते हुए कुल 19 मामलों में कार्रवाई की गई। इस दौरान कई आरोपियों के वाद निस्तारित किए गए, जबकि दोष सिद्ध होने पर आरोपियों पर जुर्माना लगाया गया। जानकारी के अनुसार गढ़ नगला भगत निवासी योगेश कुमार, जयविंद और राजेश बाबू को धारा 323 व 504 के तहत 1800 रुपये जुर्माने से दंडित किया गया। वहीं नहर बाजार निवासी नाजमा, इरमा, सलमा और समा पर धारा 323 व 504 के तहत 2400 रुपये का जुर्माना लगाया गया।इसी प्रकार योगेश यादव, बॉबी, विपिन तथा सिंटू को भी धारा 323 व 504 के तहत 2400 रुपये जुर्माने से दंडित किया गया। नगला लक्षी जनपद इटावा निवासी अवदेश पर धारा 279, 337 व 338 के तहत 900 रुपये का जुर्माना लगाया गया। इसके अलावा दीपक कुमार, राजेश कुमार, न...