हमीरपुर, दिसम्बर 13 -- हमीरपुर, संवाददाता। जनपद न्यायालय परिसर में शनिवार को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया। जनपद न्यायाधीश मनोज कुमार राय ने मां सरस्वती चित्र पर माल्यार्पण कर किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि लोक अदालतों का उद्देश्य समाज के सभी वर्गों को सरल, सुलभ एवं त्वरित न्याय उपलब्ध कराना है। राष्ट्रीय लोक अदालत के दौरान जनपद के विभिन्न न्यायालयों में आपसी सुलह-समझौते के आधार पर कुल 18,626 वादों का निस्तारण किया गया। न्यायालयों, राजस्व विभाग एवं बैंकों के माध्यम से कुल 11 करोड़ 48 लाख 90 हजार 123 रुपये की धनराशि समझौते के रूप में प्राप्त हुई। न्यायालयों द्वारा निस्तारित वादों में लगभग 3.53 करोड़ रुपये, जबकि राजस्व विभाग एवं बैंकों के मामलों में लगभग 7.95 करोड़ रुपये की धनराशि का निस्तारण किया गया। बैंकों के कुल 22,621 मामलों में...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.