सिमडेगा, मई 9 -- सिमडेगा, प्रतिनिधि। डालसा की ओर से शनिवार को व्यवहार न्यायालय परिसर में साल का दूसरा राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया। लोक अदालत का ऑनलाइन उद्घाटन रांची सिविल कोर्ट से झालसा के कार्यकारी अध्यक्ष न्यायमूर्ति सुजीत नारायण प्रसाद ने किया। स्थानीय स्तर पर कार्यक्रम का उद्घाटन डालसा के अध्यक्ष सह पीडीजे राजीव कुमार सिन्हा, एसपी श्रीकांत एस खोटरे, एडीजे नरंजन सिंह, एसी ज्ञानेन्द्र, डीसीएलआर कुमारी अरुणा, डालसा की सचिव मरियम हेमरोम तथा सीएस डॉ. सुंदर मोहन सामद ने दीप प्रज्वलित कर किया। मौके पर पीडीजे ने कहा कि राष्ट्रीय लोक अदालत आम लोगों को सुलभ, त्वरित और कम खर्च में न्याय दिलाने का प्रभावी माध्यम है। उन्होंने कहा कि लोक अदालत के माध्यम से वर्षों से लंबित मामलों का आपसी सहमति से समाधान होता है। जिससे न्यायालयों का बोझ भी ...