चतरा, सितम्बर 12 -- चतरा, विधि संवाददाता। झारखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकार के तत्वावधान में शुक्रवार को चतरा व्यववहार न्यायालय में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया। अध्यक्षता प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधिश शंभु लाल साव के द्वारा किया गया। इस राष्ट्रीय लोक अदालत में कुल 13,733 वादों का निष्पादन किया गया। जिससे 3,83,89,294 रूपए सरकारी राज्स्व की वसुली हुई। राष्ट्रीय लोक अदालत में वादों के निष्पादन के लिए कुल 7 बेचों का गठन किया गया था। पहले बैंच में विशेष पोक्सो न्यायाधीश अमरेश कुमार, सदस्य सीताराम यादव एवं राजीव कुमार श्रीवास्तव। दूसरे बैंच में जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश सूरज प्रकाश ठाकुर, सदस्य दिनेश कुमार सिन्हा एवं रामाशीष पाठक पैनल अधिवक्तागण। यह भी पढ़ें- राष्ट्रीय लोक अदालत में 12 हजार 869 मामले निपटे, 13.89 करोड़ आया राजस्व त...