कोडरमा, मई 9 -- कोडरमा, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। झारखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकार, रांची के निर्देश पर जिला विधिक सेवा प्राधिकार, कोडरमा के तत्वावधान में शनिवार को व्यवहार न्यायालय परिसर में वर्ष 2026 की दूसरी राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया। इस दौरान विभिन्न मामलों के निष्पादन के साथ 11 करोड़ 87 लाख 49 हजार 300 रुपये से अधिक राजस्व की वसूली की गई। कार्यक्रम का उद्घाटन प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह जिला विधिक सेवा प्राधिकार के अध्यक्ष रमाकांत मिश्रा ने किया। उन्होंने कहा कि लोक अदालत शीघ्र, सस्ता और सुलभ न्याय प्राप्त करने का प्रभावी माध्यम है। इससे लोगों के समय और धन दोनों की बचत होती है तथा त्वरित न्याय मिल पाता है। यह भी पढ़ें- राष्ट्रीय लोक अदालत में 24 लाख से अधिक मामलों का निपटारालोक अदालत की लोकप्रियता उन्होंने कहा कि लोक ...