गोरखपुर, मार्च 14 -- गोरखपुर, निज संवाददाता। दीवानी न्यायालय परिसर में शनिवार को आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत में कुल 1170238 वादों का निस्तारण किया गया। जिसमें पारिवारिक वादों से सम्बन्धित कुल 102 वादों और बैंक व फाईनेंस कंपनियो से सम्बन्धित 1121 मामलों का निस्तारण किया गया। जिससे कुल 70954930 रूपये नगद जमा कराया गया। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव (पूर्णकालिक) सुचेता चौरसिया ने बताया कि राष्ट्रीय लोक अदालत का ई-उ‌द्घाटन प्रशासनिक न्यायमूर्ति विवेक वर्मा द्वारा सुबह 10.30 बजे वीडियो कान्फ्रेन्सिंग के माध्यम से किया गया। जिसके बाद जनपद न्यायाधीश द्वारा 04 वादों का निस्तारण किया गया। वहीं परिवार न्यायालय के प्रधान न्यायाधीश द्वारा 102 वादों का निस्तारण किया गया। वाणिज्यिक न्यायालय के पीठासीन अधिकारी द्वारा 08 और मोटर दुर्घटना दावा अधिकरण ...