भागलपुर, मई 10 -- भागलपुर, प्रधान संवाददाता इस साल के दूसरे राष्ट्रीय लोक अदालत के दौरान शनिवार को कुल 10486 वादों का निष्पादन किया और 68198238 रुपये की राशि पर समझौता हुआ। वादों का सुलह के आधार पर निष्पादन के लिए कुल 31 बेंच का गठन किया गया था जिनमें भागलपुर में 22, नवगछिया में सात और कहलगांव में दो बेंच बने थे। चालान से संबंधित मामलों के निष्पादन के लिए जिला स्कूल में पांच बेंच कार्यरत था। शनिवार की सुबह प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह जिला विधिक सेवा प्राधिकार के अध्यक्ष दीपांकर पाण्डेय, कुटुम्ब न्यायालय के प्रधान न्यायाधीश राज कुमार राजपूत, जिलाधिकारी नवल किशोर चौधरी, वरीय पुलिस अधीक्षक प्रमोद कुमार यादव, जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश प्रथम राज नारायण निगम, सीजेएम राज कपूर एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकार की सचिव रंजीता कुमारी ने संयुक्त...