राष्ट्रीय लोक अदालत में 1.78 करोड़ की समझौता राशि जमा
सीतामढ़ी, मई 9 -- सीतामढ़ी। व्यवहार न्यायालय परिसर स्थित लोक अदालत भवन में शनिवार को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया। जिसका उद्घाटन जिला विधिक सेवा प्राधिकार के अध्यक्ष सह प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश अखिलेश कुमार झा, जिला अपर सत्र न्यायाधीश एवं अन्य न्यायाधीश सहित सचिव संजना गांधी ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। लोक अदालत में लोगों की सुविधा के लिए 13 बेंच का गठन किया गया था। जिसमें 2519 मामलों का निष्पादन किया गया। वहीं ट्रैफिक चालान से संबंधित मामलों के लिए विशेष काउंटर की व्यवस्था की गयी थी, जहां 90 दिनों से पुराने चालान पर सुनवाई की गयी। निष्पादित किए गए मामलों में ज्यादातर समझौतायुक्त मामले थे। जिनका ऑन स्पॉट निष्पादन किया गया। जिला एवं सत्र न्यायाधीश ने बताया कि लोक अदालत का मुख्य मकसद उन छोटे मोटे केस को निपटाना ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.