गढ़वा, मार्च 14 -- गढ़वा, कोर्ट प्रतिनिधि। प्रधान जिला जज सह डीएलएसए चेयरमैन मनोज प्रसाद की अध्यक्षता में शनिवार को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया। नालसा और झालसा के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत का ऑनलाइन उद्घाटन मुख्य न्यायाधीश झारखंड हाईकोर्ट के तरलोक सिंह चौहान ने किया। राष्ट्रीय लोक अदालत में वृहद पैमाने पर मामले के निष्पादन के लिए जिला विधिक सेवा प्राधिकार कू सचिव निभा रंजन लकड़ा ने गढ़वा सिविल कोर्ट और अनुमंडलीय सिविल कोर्ट नगर ऊंटारी के मामले के निष्पादन के लिए 14 बेंचो का गठन किया था। न्यायिक पदाधिकारियों की अध्यक्षता में गठित बेंचों में सुलह समझौते से एक लाख 38 हजार 447 मामलों का निष्पादन किया गया। वहीं वहीं विभिन्न विभागों बैंकों, बिजली वन विभाग सहित अन्य विभाग के चार करोड़ 7 लाख 58 हजार 563 राजस्व की व...