चंदौली, मई 10 -- चंदौली, संवाददाता। राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन शनिवार को सदर तहसील सभागार में किया गया। इसका शुभारम्भ इलाहाबाद उच्च न्यायालय के प्रशासनिक न्यायमूर्ति तेज प्रताप तिवारी ने फीता काटने के साथ ही दीप प्रज्जवलित कर किया। इस दौरान कुल एक लाख 29 हजार 965 वादों का निस्तारण किया गया। इसमें जनपद न्यायालयों में कुल 9413 मुकदमों का निस्तारण सुलह समझौते के आधार पर किया गया। वहीं 13 लाख 53 हजार 775 रुपये अर्थदंड वसूल किया गया, जबकि एक करोड़ 96 लाख 23 हजार का समझौता राशि और 10 लाख 82 हजार 172 रुपये का उत्तराधिकार प्रमाण पत्र दिलाया गया। जिले के सभी राजस्व न्यायालयों में कुल 1,19,594 मामलों का निस्तारण किया गया है। वहीं सभी बैंकों की ओर से कुल 958 ऋण खातों का निस्तारण कर 11 करोड़ 8 लाख 66 हजार का समझौता किया गया। साथ ही दो करोड़ 19 लाख ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.