बुलंदशहर, दिसम्बर 13 -- जनपद बुलंदशहर में शनिवार को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया। यह आयोजन दीवानी न्यायालय बुलंदशहर के साथ-साथ वाह्य न्यायालय खुर्जा व अनूपशहर, ग्रामीण न्यायालय स्याना व डिबाई तथा जनपद की समस्त तहसीलों में संपन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ जनपद न्यायाधीश एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष संजय सिंह ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर किया। राष्ट्रीय लोक अदालत में सुलह-समझौते के आधार पर कुल 1,08,790 वादों का निस्तारण किया गया। इनमें आपराधिक मामलों के 9,690 वादों में 13,30,481 रुपये का अर्थदंड वसूल किया गया। इसके अलावा 210 मोटर दुर्घटना प्रतिकर वादों का निस्तारण करते हुए पीड़ितों को कुल 21 करोड़ 19 लाख 44 हजार 301 रुपये का मुआवजा दिलाया गया। परिवार न्यायालयों द्वारा 121 वैवाहिक वादों का नि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.