रामपुर, सितम्बर 13 -- उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ के निर्देश पर शनिवार को जिला न्यायालय परिसर में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया। लोक अदालत का शुभारंभ जनपद न्यायाधीश एवं अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण भानु देव शर्मा, जिलाधिकारी अजय कुमार द्विवेदी व पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार सिसोदिया ने दीप प्रज्वलित कर किया। राष्ट्रीय लोक अदालत में विभिन्न विभागों, बैंकों एवं वित्तीय संस्थाओं से संबंधित 94,379 मामलों तथा दीवानी न्यायालयों के 9,365 वादों का निस्तारण किया गया। इस प्रकार कुल 1,03,744 मामलों का निस्तारण हुआ। इस दौरान जनपद न्यायाधीश एवं जिलाधिकारी ने विभिन्न बैंकों और विभागों द्वारा लगाए गए शिविरों का निरीक्षण कर वादकारियों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं की जानकारी ली. यह भी पढ़ें- आपसी सुलह-समझौते से 99 हजार का किया ...