रामपुर, मई 9 -- उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में शनिवार को आयोजित राष्ट्रीय लोकअदालत में पांच परिवार उजड़ने से बच गए। सुलह-समझौते के आधार पर वे फिर एक हो गए। प्रधान न्यायाधीश परिवार न्यायालय अरविंद कुमार (द्वितीय) की अध्यक्षता में आयोजित लोक अदालत में वैवाहिक विवादों सहित विभिन्न मामलों का आपसी सुलह-समझौते के आधार पर निस्तारण कराया गया। राष्ट्रीय लोक अदालत में 14 वैवाहिक मामलों सहित धारा 125 सीआरपीसी एवं अन्य धाराओं के कुल 34 मामलों का निस्तारण किया गया। इस दौरान ऐसे कई मामले भी सामने आए जिनमें पति-पत्नी के रिश्ते टूटने की कगार पर पहुंच चुके थे। प्रधान न्यायाधीश परिवार न्यायालय द्वारा दोनों पक्षों को साथ बैठाकर विस्तारपूर्वक वार्ता की गई तथा आपसी समझाइश और काउंसलिंग के माध्यम से 05 जोड़ों को पुनः साथ रहने के लिए रा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.