महाराजगंज, दिसम्बर 14 -- महराजगंज, निज संवाददाता। शनिवार को जिले के दीवानी न्यायालय में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया। राष्ट्रीय लोक अदालत का शुभारंभ जिला जज अरविन्द मलिक ने किया। डीएम व एसपी मौजूद रहे। राष्ट्रीय लोक अदालत में सुलह समझौते से वादों के निस्तारण को विभिन्न बैंकों के स्टालों पर वादकारी उमड़ पड़े। 56,356 लोगों ने अपने वादों का निस्तारण कराया। जिला जज ने 40 वादों का निस्तारण किया। मोटर दुर्घटना प्रतिकर के पीठासीन अधिकारी ने 114 वादों का निस्तारण कर 5,69,2500 रूपये का क्षतिपूर्ति दिलवाया। इसी प्रकार प्रधान न्यायाधीश परिवार कल्याण ने 14 वैवाहिक वादों का निस्तारण किया। इसी प्रकार अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश ने 244 वादों का निस्तारण किया। इसी क्रम में अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट ने 542 वादों का निस्तारण किया। उन्होंने 46,6...